जलाभिषेक-पाठ (जय जय भगवंत सदा)

अभिषेक आणि शांतीधारा · पूजा · पं. जसहरसाय

दोहा
जय जय भगवंत सदा, मंगल मूल महान ।
वीतराग सर्वज्ञ प्रभु, नमो जोरि जुगपान ॥

अडिल्ल
श्रीजिन जग में ऐसो को बुधवंत जू ।
जो तुम गुण वरननि करि पावै अंत जू ॥
इंद्रादिक सुर, चार ज्ञानधारी मुनी ।
कहि न सकै तुम गुणगण हे त्रिभुवनधनी ॥

गीता
अनुपम अमित तुम गुणनिवासिरिधि, ज्यों अलोकाकाश है ।
किमि धरैं हम उर कोष में सो अकथ-गुण-मणि-राश है ॥
पै निज प्रयोजन सिद्धि की तुम नाम में ही शक्ति है ।
यह चित्त में सरधान यातैं नाम ही में भक्ति है ॥१॥

ज्ञाणावरणी दर्शन-आवरणी भने ।
कर्म मोहनी अंतराय चारों हने ॥लोंकालोक विलोवयो केवलज्ञान में ।
इंद्रादिक के मुकुट नये सुरथान में ॥
तब इन्द्र जान्यो अवधिंतैं, उठि सुरन-युत वंदत भयौ ।
तुम पुन्य को प्रेस्र्यो हरी है मुदित धनपति सौं कह्यौ ॥
अब वेँगि जाय रचौ समवसृति सफल सुरपद को करै ।
साक्षात् श्री अरहंत के दर्शन करौ कल्मष हरै ॥२॥

ऐसे वचन सुने सुरपति के धनपति ।
चल आयौ तत्काल मोद धारै अती ॥
वीतराग छवि देखि शब्द जय जय चयौ ।
दे प्रदक्षिणा बार-बार वंदत भयौ ॥
अति भक्ति-भीनो नम-चित हैं समवशरण रच्यौ सही ।
ताकी अनूपम शुभ गती को, कहन समर्थ कोउ नहीं ॥
प्राकार तोरण सभामंडप कनक मणिमय छाजहीं ।
नग-जड़ित गंधकुटी मनोहर मध्यभाग विराजहीं ॥३॥

सिंहासन तामध्य बन्यौ अद्भुत दिपै ।
तापर वारिज रच्यौ प्रभा दिनकर छिपै ॥
तीन छत्र शिर शोभित चौंसठ चमर जी ।
महा भक्तिजुत ढोलतं हैं तहां अमर जी ॥
प्रभु तरन-तारन कमल ऊपर, अन्तरीक्ष विराजिया ।
यह वीतराग दशा प्रत्यक्ष विलोकि भविजन सुख लिया ॥
मुनि आदि द्वादश सभा के भवि जीव मस्तक नायकैं ।
बहुभांति बारंबार पूजैं, नमैँ गुण-गण गायकैं ॥४॥

परमौदारिक दिव्य देह पावन सही ।
क्षुधा तृषा चिंता भय गद दूषण नहीं ॥
जन्म जरा मृति अरति शोक विस्मय नसे ।
राग रोष निद्रा मद मोह सबै खसे ॥
श्रम बिना श्रमजलरहित पावन अमल ज्योति-स्वरूप जी ।
शरणागतनिकी अशुचिता हर, करत विमल अनूप जी ॥
ऐसे प्रभु की शान्तमुद्रा को न्हवन जलतैं करैं ।
'जस' भक्तिवश मन उक्ति तैं हम भानु ढिंग दीपक धरैं ॥५॥

तुम तो सहज पवित्र यही निश्चय भयौ ।
तुम पवित्रता हेत नहीं मज्जन ठरयो ॥
मैं मलीन रागादिक मलतैं रह्यो ।
महा मलीन तन में वसुविधि-वश दुख सह्यो ॥
बीत्यो अनंतो काल यह मेरी अशुचिता ना गई ।
तिस अशुचिता-हर एक तुम ही, भरहु वांछा चित ठई ॥
अब अष्टकर्म विनाश सब मल रोष - रागादिक हरैं ।
तनरुप कायगेह तें उद्धार शिव वासा करैं ॥६॥


मैं जानत तुम अष्टकर्म हरि शिव गये ।
आवागमन विमुक्त राग-वर्जित भये ॥
पर तथापि मेरो मनोरथ पूरा सही ।
नय-प्रमान तें जानि महा साता लही ॥
पापाचरण तजि न्हवन करता चित में ऐसे धरूं ।
साक्षात् श्री अरहंत का मानों न्हवन परसन करूं ॥
ऐसे विमल परिणाम होते अशुभ नसि शुभबंध तैं ।
विधि अशुभ नसि शुभबंध तें है शर्म सब विधि नास तैं ॥७॥

पावन मेरे नयन, भये तुम दरश तें ।
पावन पाणि भये तुम चरणनि परस तें ॥
पावन मन है गयो तिहारे ध्यान तें ।
पावन रसना मानी, तुम गुण गान तें ॥
पावन भई पर्याय मेरी, भयौ मैं पूरण-धनी ।
मैं शक्तिपूर्वक भक्ति कीनी, पूर्णभक्ति नहीं बनी ॥
धनि धन्य ते बडभागि भवि तिन नींव शिव-घर की धरी ।
वर क्षीरसागर आदि जल मणिकुंभ भर भवती करी ॥८॥

विघन-सघन-वन-दाहन-दहन-प्रचंड हो ।
मोह-महा-तम-दलन प्रबल मारतण्ड हो ॥
ब्रह्मा विष्णु महेश, आदि संज्ञा धरो ।
जग-विजयी जमराज नाश ताको करो ॥
आनन्द कारण दुख-निवारण, परम मंगल-मय सही ।
मोसों पतित नहिं और तुमसो, पतित-तार सुन्यौ नहीं ॥
चिंतामणी पारस कल्पतरु, एक भव सुखकार ही
तुम भक्ति नवका जे चढे, ते भये भवोदधि पार ही ॥९॥

दोहा
तुम भवदधितैं तरि गये, भये निकल अविकार ।
तास्तमय इस भक्ति को, हमें उतारे पार ॥१०॥
पुढे: प्रतिमा प्रक्षाल विधि पाठ (परिणामों की स्वच्छता) →
📝 नवीनतम प्रश्नमंजुषा: दीपावली विशेष प्रश्नमंजुषा – भगवान महावीर निर्वाणसोडवा →
🏠मुख्य पान📿जिनवाणी⛰️तीर्थक्षेत्र📖आगम🧘तत्त्वज्ञान