समुच्चय चौबीसी जिन पूजा (वृषभ अजित संभव अभिनंदन)

नित्य नियम पूजा · पूजा
वृषभ अजित संभव अभिनंदन, सुमति पदम सुपार्श्व जिनराय।
चन्द पुहुप शीतल श्रेयांस नमि, वासुपूज्य पूजित सुरराय।।
विमल अनंत धरम जस उज्ज्वल, शांति कुंथु अर मल्लि मनाय।
मुनिसुव्रत नमि नेमि पार्श्व प्रभु, वर्द्धमान पद पुष्प चढ़ाय।।
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरान्त-चतुर्विंशति जिनसमूह ! अत्र अवतर-२ संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरांत-चतुर्विंशति जिनसमूह ! अत्र तिष्ठ-२ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि ---- जिन समूह ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

अष्टक
मुनिमन सम उज्ज्वल नीर, प्रासुक गन्ध भरा
भरि कनक कटोरी धीर, दीनी धार भरा।
चौबीसौं श्री जिनचन्द, आनन्द कन्द सही
पद-जजत हरत भवफन्द, पावत मोक्ष मही  ।।। ।।
जल अर्पण:
ॐ श्रीवृषभादि-वीरांतेभ्यः जन्म-जरां-मृत्यु-विनाशनाय जलं नि० स्वाहा। १॥

चंदन अर्पण:
गोशीर कपूर मिलाय, केशर रंग भरी। 
जिन चरनन देत चढ़ाय, भव आताप हरी।। चौ०
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरांतेभ्यः भव-ताप-विनाशनाय चन्दनं नि० स्वाहा। २।

अक्षत अर्पण: 
तंदुल सित सोम समान, सुन्दर अनियारे। 
मुकताफल की उनमान, पुञ्ज धरौं प्यारे।। चौ
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरांतेभ्यः अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि० स्वाहा। ३।

पुष्प अर्पण:
वरकंज कदंब कुरंड, सुमन सुगंध भरे। 
जिन अग्र धरौं गुणमंड, काम-कलंक हरे ।। चौ०
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरांतेभ्यः कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि० स्वाहा। ४।

नैवेद्य अर्पण:
मन मोदन मोदक आदि, सुन्दर सद्य बने। 
रसपूरित प्रासुक स्वाद, जजत क्षुधादि हने।।
चौबीसौं श्री जिनचन्द, आनन्द कन्द सही। 
पद-जजत हरत भवफन्द, पावत मोक्ष मही।।
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरांतेभ्यःक्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि ० स्वाहा। ५।

दीप अर्पण:
तमखंडन दीप जगाय, धारौं तुम आगे। 
सब तिमिर मोह क्षय जाय, ज्ञानकला जागे।। चौ०
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरांतेभ्यः मोहान्धकार-विनाशनाय दीपं नि०  स्वाहा। ६।

धूप अर्पण:
दशगंध हुताशन मांहि, हे प्रभु खेवत हौं। 
मिस धूम करम जरि जांहि, तुम पद सेवत हौं।। चौ०
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरांतेभ्यः अष्टकर्मदहनाय धूपं नि ० स्वाहा। ७।

फल अर्पण:
शुचि-पक्व-सरस-फल सार, सब ऋतु के ल्यायो। 
देखत दृग मनको प्यार, पूजत सुख पायो।। चौ०
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरांतेभ्यः मोक्षफल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा। ८।

अर्घ्य अर्पण:
जल फल आठों शुचिसार, ताको अर्घ करौं। 
तुमको अरपों भवतार, भव तरि मोक्ष वरौं।। चौ०
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-वीरांतेभ्यः अनर्घ्य-पदप्राप्तये अर्घ्य नि० स्वाहा। ६।

जयमाला
दोहा
श्रीमत तीरथनाथ पद, माथ नाय हितहेत।
गाऊं गुणमाला अबै, अजर अमर पद देत।।

छन्द घत्ता
जय भवतम भंजन जनमनकंजन, रंजन दिनमनि स्वच्छकरा।
शिवमग परकाशक, अरिगण नाशक चौबीसों जिनराजवरा ।।१।।

छन्द पद्धरि
जय ऋषभदेव ऋषिगन नमंत, जयअजित जीतवसुअरि तुरंत।
जय संभव भवभय करत चूर, जय अभिनंदन आनंदपूर।।२।।
जय सुमति सुमतिदायक दयाल, जय पद्म पद्मदुति तनरसाल।
जयजय सुपार्स भवपास नाश, जय चंद्र चंद्रतनदुति प्रकाश।३।।
जय पुष्पदंत दुतिदंत सेत, जय शीतल शीतल गुननिकेत।
जय श्रेयनाथ नुतसहसभुज्ज, जय वासवपूजित वासुपुज्ज । ४।।
जय विमल विमलपद देनहार, जय जय अनंत गुनगन अपार।
जय धर्म धर्म शिव शर्म देत, जय शांति शांति पुष्टी करेत। ५।।
जय कुंथु कुंथवादिक रखेय, जय अर जिन वसु अरि क्षय करेय।
जय मल्लि मल्ल हतमोहमल्ल, जय मुनिसुव्रत व्रतशल्लदल्ल। ६।।
जय नमि नित वासवनुत सपेम, जय नेमिनाथ वृषचक्रनेम।
जय पारसनाथ अनाथ नाथ, जय वर्द्धमान शिवनगर साथ ।७।।

छन्द घत्ता
चौबीस जिनंदा आनंदकंदा, पापनिकंदा सुखकारी।
तिन पद - जुगचंदा उदय अमंदा, वासव-वंदा हितधारी।८।
ॐ ह्रीं श्रीवृषभादि-चतुर्विंशतिजिनेभ्यः महार्घ्य निर्वपामीति स्वाहा।

सोरठा
भुक्ति मुक्ति दातार, चौबीसौं जिनराजवर।
तिनपद मनवचधार, जो पूजै सो शिव लहै ।१०।

इत्याशीर्वादः (पुष्पांजलिं क्षिपेत्)
पुढे: आदिनाथ भगवान पूजा (नाभिराय मरूदेवि के नंदन ..) →
📝 नवीनतम प्रश्नमंजुषा: दीपावली विशेष प्रश्नमंजुषा – भगवान महावीर निर्वाणसोडवा →
🏠मुख्य पान📿जिनवाणी⛰️तीर्थक्षेत्र📖आगम🧘तत्त्वज्ञान