क्षमावणी पर्व पूजा (अंग क्षमा जिन धर्म)

पर्व आणि नैमित्तिक पूजा · पूजा

छप्पय

अंग क्षमा जिन धर्म तनों दृढ़ मूल बखानो।

सम्यक् रतन संभाल हृदय में निश्चय जानो।।

तज मिथ्या विष मूल और चित निर्मल ठानो।

जिन धर्मी सों प्रीति करो सब पातक भानो।।

रत्नत्रय गह भविक जन, जिन आज्ञा सम चालिए।

निश्चय कर आराधना, कर्म राशि को जालिये।।

  • ॐ सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र रूप रत्नत्रय ! अत्रावतरावतर संवौषट्.

  • ॐ ह्रीं सम्यग्दर्शन ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः.

  • ॐ ह्रीं सम्यग्दर्शन-----! अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्.

अष्टक

क्षमा गहो उर जीवड़ा, जिनवर वचन गहाय।। क्षमा०

नीर सुगन्ध सुहावनो, पदम द्रह को लाय।

जन्म रोग निरवारिये, सम्यक् रत्न लहाय।। क्षमा०

  • मंत्र: ॐ ह्रीं 1. निशंकितांगाय नमः 2. निकांक्षितांगाय नमः 3. निर्विचिकित्सांगाय नमः 4. निर्मूढ़तायै नमः 5. उपगूहनांगाय नमः 6. स्थितिकरणांगाय नमः 7. वात्सल्यांगाय नमः 8. प्रभावनांगाय नमः 9. व्यंजन व्यंजिताय नमः 10. अर्थ समग्रयाय नमः 11. तदुभय समग्रयाय नमः 12. कालाध्ययनाय नमः 13. उपध्यानोपन्हिताय नमः 14. विनयलब्धिसहिताय नमः 15. गुरुवादापन्हवाय नमः 16. बहुमानोन्मानाय नमः 17. अहिंसा व्रताय नमः 18. सत्य व्रताय नमः 19. अचौर्यव्रताय नमः 20. ब्रह्मचर्यव्रताय नमः 21. अपरिग्रहव्रताय नमः 22. मनोगुप्त्यै नमः 23. वचन गुप्त्यै नमः

  • २४. कायगुप्त्यै नमः २५. ईर्यासमित्यै नमः २६. भाषा समित्यै नमः २७. एषणा समित्यै नमः २८. आदान निक्षेपण समित्यै नमः २९. प्रतिष्ठापना समित्यै जलं निर्वपामीति स्वाहा। १.

केशर चन्दन लीजिये, संग कपूर घसाय।

अलि पंकति आवत घनी, वास सुगन्ध सुहाय।

क्षमा गहो उर जीवड़ा, जिनवर वचन गहाय।। क्षमा०

  • ॐ ह्रीं अष्टांग सम्यग्दर्शन, अष्टांग सम्यग्ज्ञान, त्रयोदशविध 'सम्यक्चारित्रेभ्यो नमः चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा। २.

शालि अखंडित लीजिए, कंचन थाल भराय।

जिनपद पूजौं भावसों, अक्षयपद को पाय।। क्षमा०

  • ॐ ह्रीं अष्टांग सम्यग्दर्शन, अष्टांग सम्यग्ज्ञान, त्रयोदशविध सम्यक्चारित्रेभ्यो नमः अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा। ३.

पारिजात अरु केतकी, पहुप सुगन्ध गुलाब।

श्रीजिन चरण सरोजकुं, पूज हरष चित भाव।। क्षमा०

  • ॐ ह्रीं अष्टांग सम्यग्दर्शन, अष्टांग सम्यग्ज्ञान, त्रयोदशविध सम्यक्चारित्रेभ्यो नमः पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा। ४.

शक्कर घृत सुरभी तनों, व्यंजन षट्रस स्वाद।

जिनके निकट चढ़ाय कर, हिरदे धरि आह्लाद ।। क्षमा०

  • ॐ ह्रीं अष्टांग सम्यग्दर्शन, अष्टांग सम्यग्ज्ञान, त्रयोदशविध सम्यक्चारित्रेभ्यो नमः नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा। ५.

हाटकमय दीपक रचो, वाति कपूर सुधार।

शोधक घृतकर पूजिये, मोह तिमिर निरवार।। क्षमा०

  • ॐ अष्टांग सम्यग्दर्शन, अष्टांग सम्यग्ज्ञान, त्रयोदशविध सम्यक्चारित्रेभ्यो नमः दीपं निर्वपामीति स्वाहा। ६.

कृष्णागर करपूर हो, अथवा दश विध जान।

जिन चरणां ढिग खेइये, अष्ट करम की हान।। क्षमा०

  • ॐ ह्रीं अष्टांग सम्यग्दर्शन, अष्टांग सम्यग्ज्ञान, त्रयोदशविध सम्यक्चारित्रेभ्यो नमः धूपं निर्वपामीति स्वाहा। ७.

केला अम्ब अनार हो, नारिकेल ले दाख।

अग्र धरौं जिन पद तने, मोक्ष होय जिन भाख।। क्षमा०

  • ॐ ह्रीं अष्टांग सम्यग्दर्शन, अष्टांग सम्यग्ज्ञान, त्रयोदशविध सम्यक्चारित्रेभ्यो नमः फलं निर्वपामीति स्वाहा। ८.

जल फल आदि मिलाइके, अरघ करो हरषाय।

दुःख जलांजलि दीजिए, श्रीजिन होय सहाय।। क्षमा०

  • ॐ ह्रीं अष्टांग सम्यग्दर्शन, अष्टांग सम्यग्ज्ञान, त्रयोदशविध सम्यक्चारित्रेभ्यो नमः अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा। ९.

जयमाला

दोहा

उनतिस अंग की आरती, सुनो भविक चित लाय।

मन वच तन सरधा करो, उत्तम नर भव पाय। १॥

चौपाई

  • जैनधर्म में शंक न आनै, सो निःशंकित गुण चित ठानै. २।

  • जप तप का फल वांछे नाहीं, निःकांक्षित गुण हो जिस माहीं. ३।

  • परको देखि गिलान न आने, सो तीजा सम्यक् गुण ठाने. आन देवको रंच न माने, सो निर्मूढ़ता गुण पहिचाने। ३।

  • परको औगुण देख जु ढांके, सो उपगूहन श्रीजिन भाखे. जैन धर्म तें डिगता देखे, थापे बहुरि थिति कर लेखे। ४।

  • जिनधर्मी सो प्रीति निबाहिये, गऊ बच्छावत् वच्छल कहिये. ज्यों त्यों जैन उद्योत बढ़ावे, सो प्रभावना अंग कहावे। ५।

  • अष्ट अंग यह पाले जोई, सम्यग्दृष्टि कहिये सोई. अब गुण आठ ज्ञान के कहिये, भाखे श्रीजिन मन में गहिये। ६।

  • व्यंजन अक्षर सहित पढ़ीजे, व्यंजन व्यंजित अंग कहीजे. अर्थ सहित शुध शब्द उचारे, दूजा अर्थ समग्रह धारे। ७।

  • तदुभय तीजा अंग लखीजे, अक्षर अर्थ सहित जु पढ़ीजे. चौथा कालाध्ययन विचारै काल समय लखि सुमरण धारे। ८।

  • पंचम अंग उपधान बतावै, पाठ सहित तब बहु फल पावे. षष्टम विनय सुलब्धि सुनीजै, वानी विनय युक्त पढ़लीजे। ९।

  • जापै पढ़े न लौपै जाई, सप्तम अंग गुरुवाद कहाई. गुरुकीबहुत विनय जु करीजे, सो अष्टम अंग धर सुख लीजे। १०।

  • यह आठों अंग ज्ञान बढ़ावें, ज्ञाता मन वच तन कर ध्यावें. अब आगे चारित्र सुनीजे, तेरह विध धर शिव सुख लीजे। ११।

  • छहों काय की रक्षा करिहे, सोई अहिंसाव्रत चित धरिहे. हितमितसत्य वचन मुख कहिये, सो सतवादी केवल लहिये। १२।

  • मन वच काय न चोरी करिये, सोई अचौर्यव्रत चित धरिये. मन्मथ भय मन रंच न आने, सो मुनि ब्रह्मचर्य व्रत ठाने। १३।

  • परिग्रह देख न मूर्छित होई, पंच महाव्रत धारक सोई. ये पांचों महाव्रत सु खरे हैं, सब तीर्थंकर इनको करे हैं। १४।

  • मनमें विकल्प रंच न होई, मनोगुप्ति मुनि कहिये सोई. वचन अलीक रंच नहिं भाखें, वचनगुप्ति सो मुनिवर राखें। १५।

  • कायोत्सर्ग परीषह सहे हैं, ता मुनि कायगुप्ति जिन कहे हैं. पंच समिति अब सुनिए भाई, अर्थ सहित भाषे जिनराई। १६।

  • हाथ चार जब भूमि निहारे, तब मुनि ईर्या मग पद धारे. मिष्ट वचन मुख बोलें सोई, भाषा समिति तास मुनि होई। १७।

  • भोजन छयालिस दूषण टारे, सो मुनि एषण शुद्धि विचारे. देखके पोथी ले अरु धरिहें, सो आदान निक्षेपन वरिहें। १८।

  • मल मूत्र एकान्त जु डारें, परतिष्ठापन समिति संभारे. यह सब अंग उनतीस कहे हैं, श्री जिन भाखे गणेश गहे हैं। १९।

  • आठ आठ तेरह विध जानों, दर्शन ज्ञान चारित्र सुठानो. तातें शिवपुर पहुंचो जाई, रत्नत्रय की यह विधि भाई। २०।

  • रत्नत्रय पूरण जब होई, क्षमा क्षमा करियो सब कोई. चैत माघ भादों त्रय वारा, क्षमा पर्व हम उर में धारा। २१।

दोहा

यह क्षमावणी आरती, पढ़े सुने जो कोय.

कहे 'मल्ल' सरधा करो, मुक्ति श्रीफल होय। २२।

  • ॐ अष्टांग सम्यग्दर्शन, अष्टांग सम्यग्ज्ञान, त्रयोदशविध सम्यक्चारित्रेभ्यो महार्घ्य निर्वपामीति स्वाहा.

सोरठा

दोष न गहिये कोय, गुण गण गहिये भावसों.

भूल चूक जो होय, अर्थ विचारि जु शोधिये।।

इत्याशीर्वादः (पुष्पांजलिं क्षिपेत्)


पुढे: आ कुंदकुंद पूजन (मूलसंघ को दृढ़तापूर्वक) →
📝 नवीनतम प्रश्नमंजुषा: दीपावली विशेष प्रश्नमंजुषा – भगवान महावीर निर्वाणसोडवा →
🏠मुख्य पान📿जिनवाणी⛰️तीर्थक्षेत्र📖आगम🧘तत्त्वज्ञान