भगवान पार्श्वनाथ की स्तुती (तुमसे लागी लगन,)
तुमसे लागी लगन, ले लो अपनी शरण ।
पारस प्यारा, मेटो मेटो जी संकट हमारा । टेक. ||
निश दिन तुझको जपू, परसे नेंहा तजू ।
जीवन सारा, तेरे चरण में बीते हमारा || १ ||
अश्वसेन के राजदुलारे, वामादेवी के सुत प्राण प्यारे ।
सबसे नेंहा तोडा, जगसे मंहको मोडा संयम धारा || २ ||
इन्द्र और धरणेन्द्र भी आये, देवी पद्मावती मंगल गाये ।
आश पूरो सदा, दुःख नहीं पावे कदा, सेवक थारा || ३ ||
जगके दुःख की तो परवा नहीं हैं, स्वर्ग सुखकी भी चाह नही है
मेटो जामन-मरण, होवे ऐससा यतन, पारस प्यारा || ४ ||
लाखें बार तुम्हें शीश नवाऊँ, जगके नाथ तुम्हे कैसे पाऊँ ।
पंकज व्याकुल भया, दर्शन बिन ये जिया, लागे खारा || ५ ||